सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Competitive Exams GK in Hindi प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित सामान्य ज्ञान

Competitive Exams GK in Hindi  प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित सामान्य ज्ञान

Competitive Exams Gk in Hindi

प्रतियोगिता परीक्षाओं से संबंधित सामान्य ज्ञान

हम आपके Competitive exam कि तैयारी को एक अलग रूप देने के लिए कई विषयों का महत्वपूर्ण GK जो छोटे–छोटे Paragraph के माध्यम से आपके पास प्रस्तुत कर रहे है जो आपके शुरुआती दौर से लेकर आगे सभी Hindi माध्यम के exams के लिए आपके नॉलेज को और बढ़ाने में मदद करेगा।

General Knowledge (GK) जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हमारी यह पोस्ट Hindi माध्यम के छात्रों के लिए तैयार की गई है।इसके अंतर्गत SSC,Banking,Railway,Goverment Exams में सफल होने के लिए छात्रो को सहायता प्रदान करेगा।  

विज्ञान से संबंधित Gk : ––

1. रासायनिक ऊर्जा:– रासायनिक ऊर्जा परमाणुओं एवं अणुओं के बंधों में संग्रहित ऊर्जा है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, प्रोपेन, कोयला, संग्रहित रासायनिक ऊर्जा के उदाहरण है।                   

2. पीट कोयला :– यह वनस्पति के कोयले में रूपांतरण की पहली अवस्था है। इसमें लगभग 25 से 35% कार्बन होता है। इसका उपयोग अधिकतर ईंधन के रूप में किया जाता है। 

3. लिग्नाइट कोयला :– यह कोयला भूरा कोयले के नाम से भी जाना जाता है। इसमें लगभग 35 से 45% तक कार्बन होता है इसका उपयोग विद्युत उत्पादन में किया जाता है। 

4. बिटुमिनस कोयला :– यह प्रगति के सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तथा सर्वाधिक उपयोग में आने वाला कोयला है  इसमें कार्बन लगभग 45 से 85% तक होता है।

5. ऐन्थ्रासाइट कोयला :– इसे कठोर कोयला भी कहा जाता है, यह एक उत्तम श्रेणी का कोयला है। इसमें कार्बन 85% से अधिक होता है। अधिक कार्बन प्रतिशत के कारण यह अधिक समय तक जलता है।

6. गति का प्रथम एवं द्वितीय नियम एक ही वस्तु पर लागू होता है जबकि तृतीय नियम दो परस्पर क्रिया कर रही वस्तुओं पर लागू होता है। क्रिया प्रतिक्रिया वे बल दर्शाती है जो एक ही समय पर दो अलग – अलग वस्तुओं पर कार्य करती है।

7. वेग (Velocity) हम वस्तु के चाल के साथ–साथ उसकी दिशा को भी व्यक्त कर सकते है। वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में इकाई समय में तय की गई दूरी को वेग कहते है। वस्तु का वेग वस्तु की चाल, गति की दिशा या दोनों में परिवर्तन के साथ परिवर्तित हो सकता है।

8.मृदु जल (Soft water) : साबुन के साथ जल्दी और अधिक झाग देने वाला जल मृदु जल कहलाता है। वर्षा का जल और आसुत जल आदि मृदु जल है।

9. जल में कैल्शियम और मैग्नीशियम के हाइड्रोजन कार्बोनेट, सल्फेट और क्लोराइड में से किसी भी लवण, की उपस्थिति होने पर जल कठोर हो जाता है।

10. कपड़े धोने का सोडा:– इसे धावन सोडा भी कहते है, बेकिंग सोडा को गर्म करके सोडियम कार्बोनेट प्राप्त किया जाता है। सोडियम कार्बोनेट के पुनः क्रिस्टलीकरण से धोने का सोडा प्राप्त होता है। यह भी एक क्षारीय लवण है।

Na2CO3(s)+l0H2O(l)——>Na2CO3.l0H2O(s)

11.विकिरण ऊर्जा यह विद्युत चुंबकीय ऊर्जा है,जो अनुप्रस्थ तरंगों में गति करती है। विकिरण ऊर्जा में दृश्य–प्रकाशएक्स – रे,गामा–किरणें तथा रेडियो किरणें शामिल है। सूर्य की ऊर्जाविकिरण ऊर्जा के उदाहरण है।

12.विरंजक चूर्ण ( Bleaching Powder):– विरंजक चूर्ण का रासायनिक नाम कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड (CaOCl2) है। इसे चुने का क्लोराइट भी कहते है।इसे शुष्क बुझे हुए चुने पर क्लोरीन गैस प्रवाहित करके बनाया जाता है।

13.अवतल दर्पण का उपयोग सामान्यतः टॉर्चसर्कलाइटतथा वाहनों के अग्रदीप में प्रकाश का शक्तिशाली समांतर किरण पुंज प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इन्हें प्रायः चेहरे का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए सेविंग दर्पणों के रूप में उपयोग करते है एवं उत्तल दर्पण का उपयोग सामान्यतः वाहनों के पीछे के दृश्य दर्पणों के रूप में किया जाता है।

14.चुंबकीय क्षेत्र सदिश राशि है इसकी दिशा वह मानी जाती है जिसके अनुदिश एकांक उत्तरीय ध्रुव उस क्षेत्र के भीतर गमन करता है । इसलिए चुंबकीय क्षेत्र रेखाऐ चुंबक के उत्तरीय ध्रुव से प्रारंभ होती है व दक्षिण ध्रुव पर विलीन हो जाती है।

15.वास्तविक प्रतिबिम्ब :– किसी बिंदु वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन अथवा अपवर्तन के पश्चात् जिस बिंदु पर मिलती हैवह उस बिंदु वस्तु का वास्तविक प्रतिबिम्ब होता है।

16.आभासी प्रतिबिम्ब :– बिंदु वस्तु से चलने वाली किरणें परावर्तन अथवा अपवर्तन के पश्चात् जिस बिंदु से फैलती हुई प्रतीत होती हैवह उस बिंदु वस्तु का आभासी प्रतिबिंब होता है।

17.हाइड्रोजन की खोज का श्रेय हेनरी केवेंडिश (Henry Cavendish) को दिया जाता है। उन्होंने सन् 1776 में सिद्ध किया कि यह गैस अन्य गैसों से भिन्न है और ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करने पर पानी बनाती है।

कंप्यूटर से संबंधित महत्वपूर्ण GK : --- 

  •  2 दिसंबर को कंप्यूटर साक्षरता दिवस मनाया जाता है।
  • कंप्यूटर में Compact Disk में लिखने एवं पढ़ने के लिए लेजर किरणों का प्रयोग किया जाता है।
  •  Character Printer कि स्पीड क्वालिटी को CPS से मापा जाता है।
  • HTML (Hypertext Markup Language)लैंग्वेज (भाषा) का उपयोग वेबपेज बनाने के लिए किया जाता है।
  •  कंप्यूटर के पितामह चार्ल्स बैवेज को कहा जाता है।
  • BIOS का पूरा नाम Basic Input Output System हैं।
  •  PDF का पूरा नाम Portable Document Format होता है।
  •  RAM (Random Access Memory) यह मेमोरी डेटा को अस्थाई रूप से स्टोर करता है।
  • ROM (Read Only Memory) यह मेमोरी डेटा को स्थाई रूप से स्टोर करता है।
  • Secondary Memory को स्थाई मेमोरी कहते है एवं इसमें लंबे समय तक डेटा स्टोर रहता है।
  • Virus का पूरा नाम Vital Information Resource Under Size है जो कि एक प्रकार का कंप्यूटर कोड होता है।
  • विश्व का पहला इंटरनेट नेटवर्क ARPANET था।
  • Line Printer :- यह प्रिंटर पूरा लाइन प्रिंट करता है।इस प्रिंटर के अंतर्गत चेन प्रिंटर(Chain Printer), बैंड प्रिंटर(Band Printer), ड्रम प्रिंटर(Drum Printer) आते है। यह तेज गति से प्रिंट करने में सक्षम होता है। इसकी गति 1000 से 6000 लाइन प्रति मिनट(LPM) होता है।
  • Character Printer :- इसकी गति आधुनिक प्रिंटर की गति से कम होती है।इसकी स्पीड क्वालिटी को CPS से मापा जाता है। इसमें पिन और रिबन का उपयोग करके कागज पर अक्षरों को प्रिंट किया जाता है।इसके उदाहरण हैं डेजी व्हीलडॉट मैट्रिक्सथर्मल प्रिंटर।
  • Page Printer:- ऐसा प्रिंटर जो एक बार में पूरा पेज प्रिंट करता है। इसे पेज पर मिनट PPM (Pages per minute) से जाना जाता है इसके उदाहरण है लेजर प्रिंटर और इंकजेट प्रिंटर।
  • Computer Memory मुख्यतः दो प्रकार के होते है—(A) Main Memory या Primary Memory (B) Secondary Memory (द्वितीयक मेमोरी)। प्राथमिक मेमोरी को मुख्यतः दो भागों में बंटा गया हैं — RAM और ROM मेमोरी। 

 

इतिहास से संबंधित GK

  • पानीपत का तृतीय युद्ध जो सन् 14 जनवरी 1761 में हुआ था ।
  • बंगाल विभाजन के विरोध में 7 अगस्त, 1905 ई० को कलकत्ता के टाऊन हॉल में स्वदेशी आन्दोलन की घोषणा की गई।
  • 11 नवंबर 1918 को प्रथम विश्व युद्ध का अंत हुआ एवं सन 1919 में पेरिस में शांति सम्मेलन हुआ।
  • हिटलर द्वारा रचित पुस्तक (मी कैम्फ )मेरा संघर्ष है।
  • प्रथम विश्व युद्ध को समाप्त हुए मुश्किल से 20 वर्ष बीते होंगे कि सन 1939 में द्वितीय विश्व युद्ध छिड़ा था।
  • 24 अक्टूबर 1945 को संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना हुई।
  • महात्मा गांधी को सर्वप्रथम महात्मा रविन्द्र नाथ टैगोर ने कहा एवं सर्वप्रथम राष्ट्रपिता से संबोधित सुभाष चंद्र बोस ने किया।
  • पानीपत का तृतीय युद्ध 14 जनवरी 1761 को हुआ जिसमें मराठों की हार हुई।  प्रथम आंग्ल मराठा युद्ध 1775–82 ई० तक चला और द्वितीय आंग्ल मराठा युद्ध 1803–05 ई० में हुआ एवं तृतीय आंग्ल मराठा युद्ध 1816–18 ई० में हुआ।

 




 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक सामान्य ज्ञान / Chhattisgarh Mandi Nirikshak GK

छत्तीसगढ़  मंडी निरीक्षक सामान्य ज्ञान / Chhattisgarh Mandi Nirikshak GK / Sab Inspector Recrutment Exam under CG State Agriculture Marketing (Mandi) Board Exam Preparation. छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक / उपनिरीक्षक 2026 सिलेबस और परीक्षा पैटर्न  उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा – विस्तृत पाठ्यक्रम (Syllabus) कुल प्रश्न: 100 कुल अंक: 100  भाग – A हिन्दी (हिन्दी व्याकरण सहित) – 07 अंक इस भाग में 07 प्रश्न पूछे जाएंगे।  पाठ्यक्रम: स्वर, व्यंजन, वर्तनी लिंग, वचन, काल संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, क्रिया विशेषण, कारक समास – रचना एवं प्रकार संधि – स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि रस, अलंकार, दोहा, छंद, सोरठा व्याकरणिक अशुद्धियाँ शब्द रचना – उपसर्ग एवं प्रत्यय शब्द प्रकार – तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ  General English With Grammar – 08 अंक इस भाग में 08 प्रश्न पूछे जाएंगे। UNIT–1: English Grammar Number, Gender, Articles Pronoun, Adjective, Verb, Adverb Use of important Conjunction Use of important Preposition UNIT–2: Tran...

ALL CG GK

CG GK – छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान | Important Chhattisgarh GK for Exams AllCGGK   CG GK   Chhattisgarh GK in Hindi   Exam  इस पोस्ट में छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, प्रशासन, उद्योग और परीक्षा-उपयोगी तथ्यों को सरल भाषा में संक्षेपित किया गया है। यह सामग्री CGPSC, CG Vyapam, Police, Patwari, Teacher सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। कम समय में अधिक सीखीए! सामग्री सूची (Table of Contents) CG GK – संक्षिप्त परिचय Important Facts इतिहास के प्रमुख काल संस्कृति, त्यौहार और जनजातियाँ उद्योग, अर्थव्यवस्था और प्राकृतिक संसाधन One-Liners (Fast Revision) MCQ – प्रश्नोत्तर Exam Notes & Tips CG GK – संक्षिप्त परिचय छत्तीसगढ़ भारत का एक सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और खनिज-संपन्न राज्य है। इसकी स्थापना 1 नवंबर 2000 को मध्यप्रदेश से अलग होकर हुई। राजधानी रायपुर है और राज्य अपनी जनजातीय परंपराओं, लोक कलाओं,...

All CG GK – Chhattisgarh GK in Hindi | छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

 All CG GK – Chhattisgarh GK in Hindi | छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान  छत्तीसगढ़ की पहचान उसके इतिहास, संस्कृति और ज्ञान में बसती है — और AllCGGK.IN का उद्देश्य है इसी ज्ञान को हर विद्यार्थी, प्रतियोगी और ज्ञान-प्रेमी तक पहुँचाना। यहाँ आपको मिलेगा छत्तीसगढ़ से जुड़ा सम्पूर्ण सामान्य ज्ञान (Chhattisgarh GK) जैसे – इतिहास, भूगोल, उद्योग, संस्कृति, शिक्षा, पर्यावरण, खेल, त्यौहार और बहुत कुछ। हम हर जानकारी को सरल भाषा, सटीक तथ्यों और आकर्षक क्विज़ के रूप में प्रस्तुत करते हैं, ताकि आपकी तैयारी मज़ेदार भी हो और यादगार भी। यह वेबसाइट पूरी तरह शैक्षणिक और नि:शुल्क है, जहाँ आप छत्तीसगढ़ के हर पहलू को एक नज़र में समझ सकते हैं।         “यहाँ ज्ञान ही नहीं, आत्मविश्वास भी बढ़ता है!”  All CG GK – पढ़ें, सीखें और बढ़ें छत्तीसगढ़ GK के साथ। छत्तीसगढ़ मंडी निरीक्षक सामान्य ज्ञान ALL CG GK छत्तीसगढ़ के इतिहास से संबंधित प्राचीन इतिहास के अंतर्गत वैदिक काल , रामायण काल , महाभारत काल , महाजनपद काल , मौर्य काल , सातवाहन काल , कुषाण वंश , मे...